राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 मई को होने वाली नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए शहरों की सूचना जारी कर दी है। देश-विदेश के 566 शहरों में एक पारी में दोपहर दो से शाम सवा पांच तक यह परीक्षा ली जाएगी। एनटीए की जानकारी के अनुसार पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे और परीक्षा पेन और पेपर मोड पर आयोजित होगी। किसी अभ्यर्थी को सूचना डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है तो वह अधिकृत फोन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकता है। गौरतलब है कि बीते तीन मई को आयोजित हुई परीक्षा को पेपर लीक के चलते निरस्त कर दिया गया था।