जनगणना-2027 के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू, राजस्थान में पहला चरण 16 मई से

Update: 2026-04-16 05:07 GMT



जयपुर, 16 अप्रैल। जनगणना-2027 के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू हो रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार 15 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि पहली बार, अपना विवरण स्वयं जमा कराने की सुविधा शुरु की गई है इस पर उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके तहत लगभग 12 लाख परिवारों ने सफलतापूर्वक अपनी जानकारी ऑनलाइन दी है।

गणना के लिए पहली बार डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इस बीच राजस्थान में मकान सूचीकरण के लिए पहला चरण 16 मई से शुरू होगा, ये चरण 14 जून तक चलेगा। वहीं स्व-गणना एक मई से 15 मई के बीच होगी। जनगणना को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जयपुर जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य के लिये ग्रामीण और नगरीय निकायों के फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण कल से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण में 35 फील्ड ट्रेनर भाग ले रहे हैं।

Similar News