प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 अप्रैल को आकाशवाणी पर मन की बात

Update: 2026-04-15 06:00 GMT




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 26 तारीख को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह एक सौ 33वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ऐप या माई गोव ओपन फोरम के माध्यम से भी ऑनलाइन सुझाव दिए जा सकते हैं।

श्रोता 1922 पर मिस्ड कॉल देकर सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव 24 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे।

Similar News