आज से गुजरात और महाराष्ट्र के 4 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

Update: 2026-04-13 04:52 GMT




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज राजकोट में एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कल वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित 'सामाजिक समरसता महोत्सव' में भाग लेंगी।

उसके बाद गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 15 अप्रैल को राष्ट्रपति नागपुर के एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Similar News