पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार तेज हो गया है। आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राज्य के विभिन्न विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उनका पहला कार्यक्रम दार्जिलिंग और कुर्सियांग विधानसभा क्षेत्रों में होगा, जहां वे स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद, गृह मंत्री राजगंज और जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे।
अमित शाह का यह दौरा अलीपुरद्वार तक जारी रहेगा, जहां वे फालाकाटा और मदारीहाट के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद, अमित शाह कूचबिहार में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।