मौसम विभाग ने 9 जून तक केरल के उत्तरी जिलों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने आज केरलम और माहे में तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल के कुछ हिस्सों में भी आज मूसलाधार बारिश की आशंका है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बिजली कडकने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका है। वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में आज आंधी-तूफान की आशंका है।
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में आज लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ओडिशा में भी आज गर्म और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है।