भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते यानी FTA को अमलीजामा पहनाने की दिशा में प्रगति हुई है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसमें मुक्त व्यापार समझौते के साथ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भी अहम है। भारत अब इस FTA को जल्द लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहा है।