उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण किया। इस वर्ष की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में पहली बार महिला कैडेट्स भी शामिल हुई। इस भव्य समारोह में 500 से अधिक पुरुष और महिला कैडेट्स ने भाग लिया।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि नौ महिला कैडेट्स को देखकर विशेष रूप से खुशी हो रही है। यह IMA के इतिहास में एक अहम मोड़ है। यह न केवल भारत के रक्षा बलों के इतिहास में एक मील का पत्थर है, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशी कैडेट्स की मौजूदगी दुनिया भर के देशों के साथ दोस्ती, सहयोग और शांतिपूर्ण संबंध बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।