भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे बैठक में मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देंगे।
गवर्नर की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय समिति बुधवार से ब्याज दरों, मुद्रास्फीति के दृष्टिकोण और विकास अनुमानों जैसे प्रमुख पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई मुख्य रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा और यह 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रहेगा।