पश्चिम बंगाल SIR: 60 लाख में से 59 लाख आपत्तियों का निपटारा

Update: 2026-04-06 15:19 GMT




पश्चिम बंगाल में SIR मामले को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक कुल 60 लाख 6 हजार लंबित मामलों में से लगभग 59 लाख 15 हजार आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है।

7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले इस पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आपीलों की सुनवाई के लिए 19 अपीलीय ट्रिब्युनल गठित किए गए हैं, जिनमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश शामिल हैं।

ये सभी ट्रिब्युनल राज्य के विभिन्न जिलों में दायर अपीलों पर सुनवाई कर रहे हैं। SIR प्रक्रिया के तहत करीब 60 लाख लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए थे।

Similar News