जेल या बेल में हैं इंडिया गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेता: नड्डा

Update: 2024-05-09 15:05 GMT

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनावी सभा में कांग्रेस के राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ों नहीं तोड़ो यात्रा चला रहे हैं। गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेता जेल में हैं या बेल पर है। राहुल गांधी संविधान की कांपी लेकर घूम रहे हैं। जबकि मोदी जी भ्रष्टाचार को हटा रहे हैं। गठबंधन में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता हैं।

गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेड़ीपुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के समीप भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा की। शुरुआत भारत माता की जय के साथ किया। कहा कि यह वह स्थली है जहां प्रभु श्रीराम साढ़े ग्यारह वर्ष रहकर लोगों का उद्धार किया है। चित्रकूट को तीर्थो का राजा कहा गया है। आज महाराणा प्रताप की जयंती है। उन्होंने कठोर जीवन जिया है। यह चुनावी बेला है। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए सभा में मौजूद लोगों से वोट मांगा। कहा कि 2014 के पहले लोगों ने यह मान लिया था कि अब कुछ होने वाला नहीं है, लेकिन आज राजनीति विकासवाद पर की जाने लगी है। पीएम मोदी जब बने तो देश की अर्थ व्यवस्था को सुधारा है। कोरोना काल में विश्व के सभी देशों में चीन, अमेरिका, इटली आदि परेशान रहे, लेकिन भारत दिन प्रतिदिन तरक्की पर है। आज देश तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन रहा है। कहा कि मोदी जी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में 44 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि उजाला तभी समझ आता है जब अंधेरा देखा हो। मोदी जी बोलते हैं भ्रष्टाचारी हटाओ, किन्तु इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारी बचाओ का राग अलाप रहे हैं। केजरीवाल पर तंज कसा कि शराब घोटाले में जेल में है। अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि लैपटाप, खाद्यान्न घोटाला किए हैं। गठबंधन में परिवारवाद कायम है। कहा कि घमंडीया गठबंधन में शहजादे भाई एकत्र हैं। गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। यह भ्रष्टाचारियों का टोला है। मैने कहा कभी पढ़ भी लिया करो। कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े, आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। धर्म के नाम पर आरक्षण करना चाहती है। चमड़ी के आधार पर बाटने वाले लोग भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ करना चाहते है। कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि भारत तोड़ो यात्रा चला रहे है। ये जोड़ते नही है ये भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग में शामिल है।

इस मौके पर मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, बांदा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बृज किशोर गुप्ता, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला, जय प्रकाश पांडेय, रवि त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाक्स-----------------

कांग्रेस, सपा, बसपा व आप को बताया भ्रष्टाचारी दल

चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस, सपा, बसपा व आप को भ्रष्टाचारी दल बताते हुए कहा कि इन दलों के कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन का काम भ्रष्टाचारी बचाओ व परिवारवाद बढाओ है। भाजपा विकासवाद पर विकसित भारत योजना पर काम कर रही है। केंद्र की 44 हजार करोड़ की केन बेतवा गठजोड़ परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। डिफेंस कॉरीडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से इस क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। अब डकैतों का भय नहीं है इससे व्यापारी पलायन नहीं बल्कि रोजगार लगा रहे हैं।

बाक्स---------------

नहीं आ सके प्रदेश अध्यक्ष

चित्रकूट। जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी को भी आना था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। मंच पर कई बार उनका नाम भी लिया गया, लेकिन कार्यक्रम में नहीं थे।

बाक्स----------------

खुद की पीठ थपथपाते दिखे, बसपा पर रहे नरम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट में लगभग 27 मिनट तक संबोधन किया। इस दौरान वह केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों से खुद की पीठ थपथपाते दिखे। जबकि कांग्रेस व सपा पर आक्रमक रहे। वहीं बसपा पर विशेष नरम रहे। दो बार बसपा शब्द का प्रयोग किया, लेकिन उनके कामों या उनके पार्टी के नेताओं का नाम नहीं लेकर आगे की राजनीति का संकेत भी दिया। इसे लेकर राजनीति के गलियारे में चर्चा है। इसके बाद उन्होंने जनता को लुभाने का भी प्रयास किया। जिसमेें उन्होंने बिजली मुफ्त में देने की बात कही। कहा कि सूर्य घर योजना से घरों में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिसकी 70 वर्ष की आयु हो गई है। उसको इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। यूूपी में 27 मेडिकल कॉलेज खोलने का कार्य किया है।

Similar News