तीन दिन की अमरीका यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी

Update: 2026-04-10 04:45 GMT





विदेश सचिव विक्रम मिसरी तीन दिन की अमरीका यात्रा पर हैं। उन्‍होंने भारत-अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों की भविष्‍य की संभावनाओं और वर्तमान स्थिति पर वॉशिंगटन के रणनीतिक समुदाय के अग्रणी नेताओं के साथ बातचीत की। उन्‍होंने वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर अपने विचारों तथा जारी भूराजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

इस यात्रा ने भारत-अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों तथा मुख्‍य क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने की पूरी संभावनाओं की समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान किया है।

Similar News