पीएम मोदी 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' को करेंगे संबोधित

Update: 2024-10-21 05:12 GMT


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 - द इंडिया सेंचुरी' को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'

पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में 'द इंडिया सेंचुरी' विषय पर संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। भारत के विकास की गति ने वास्तव में दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। हमारी युवा शक्ति हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मैं भारत की प्रगति के बारे में बात करूंगा और बताऊंगा कि हम वैश्विक स्तर पर एक उज्ज्वल स्थान क्यों बने हुए हैं।

Similar News