चारधाम यात्रा के दौरान ईधन आपूर्ति को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवसायिक उपयोग में आने वाली ईंधन आपूर्ति को लेकर विशेष योजना बनाई जा रही है।
प्रशासन की ओर से व्यावसायिक रसोई गैस के कोटे के उचित वितरण के साथ-साथ ईंधन के वैकल्पिक साधनों पर भी काम किया जा रहा है। इसके तहत डीजल, मिट्टी तेल, पिरुल, लकड़ी और पत्थर के कोयले जैसे विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी है, ताकि यात्रा अवधि में होटल और ढाबा संचालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस की उपलब्धता के अनुसार वितरण प्रणाली बनाई जा रही है और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।