गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
हनुमान जन्मोत्सव देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारों का आयोजन किया जाता है। भक्तगण व्रत रखकर भगवान हनुमान की आराधना करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं। कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। यह पर्व भक्ति, शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।