राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आदिवासी समुदाय के योगदान और विकास पर जोर दिया

Update: 2025-11-20 09:48 GMT




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश का विकास और आदिवासी समुदायों का विकास दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदाय का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी विरासत तथा पहचान है और इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य है।

समारोह के दौरान, राष्ट्रपति ने आदिवासी समुदाय के नेताओं के साथ-साथ आदिवासी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Similar News