युवाओं की ऊर्जा और नवाचार कृषि क्षेत्र की ओर भी बढ़े : रक्षा मंत्री श्री सिंह

Update: 2026-04-11 09:58 GMT



 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय युवा आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अब समय है कि यही ऊर्जा और नवाचार कृषि क्षेत्र की ओर भी बढ़े। युवाओं की भागीदारी से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी और सशक्त होगी।

Similar News