किसान सिर्फ अन्न नहीं उगाता, वह पूरी अर्थव्यवस्था को उगाता है : रक्षा मंत्री श्री सिंह

Update: 2026-04-11 10:00 GMT



 रायसेन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान सिर्फ अन्न नहीं उगाता, वह पूरी अर्थव्यवस्था को उगाता है। किसान रोज़गार, उद्योग और सेवाओं को भी उगाता है। किसान के बिना ये सब बेजान हैं। इसलिए हमारे देश में खेती को बड़े सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, और हमारे युवाओं को इससे अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए।

Similar News