लखनऊ में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ‘स्मृतिका वॉर मेमोरियल’ में लेज़र-लाइट शो का किया उद्घाटन

Update: 2026-04-12 04:32 GMT



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ छावनी स्थित इस स्मृतिका वॉर मेमोरियल में अत्याधुनिक लेज़र, लाइट और साउंड शो का उद्घाटन किया। हिंदी मल्टीमीडिया शो आधुनिक प्रोजेक्शन, साउंड और लाइटिंग तकनीकों के जरिए भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, ऑपरेशनल उपलब्धियों और राष्ट्र-निर्माण में उसके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह शो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और विरासत को समर्पित एक विशेष श्रद्धांजलि है।

इस प्रस्तुति में 1947-48, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के साथ ‘ऑपरेशन मेघदूत’ और ‘ऑपरेशन विजय’ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को दर्शाया गया है। साथ ही सेना के मध्य कमान की भूमिका, अवध क्षेत्र की वीरता और परमवीर चक्र विजेताओं के साहस को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

Similar News