बिहार के कटिहार में सड़क हादसा; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
बिहार के कटिहार जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने इस खबर को बेहद दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
उपराष्ट्रपति ने भी एक पोस्ट में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।