तमिलनाडु चुनाव: नागरकोइल में पीएम का मेगा रोड शो

Update: 2026-04-15 05:36 GMT




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी दौरे पर रहेंगे, जहां वे नागरकोइल में चुनावी अभियान के तहत रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पीएम के आगमन को लेकर राज्य में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय जनता भी उनके रोड शो को लेकर उत्साहित नजर आ रही है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

Similar News