ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे हैं। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
डॉ. स्टॉकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। यह उच्च स्तरीय वार्ता भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दे सकती है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खोल सकती है।
इसके अलावा, डॉ. स्टॉकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। कल डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाक़ात की थी।