तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी
प्रदेश सरकार ने 19 अप्रैल से शुरू हो रहे चारधामों के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यात्रा मार्गों पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनात की है।
शासन ने रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी जिले में 47 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाये गये हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 112, 108 और 104 हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगे। साथ ही यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए 13 भाषाओं में गाइडलाइन भी जारी की गई है।