विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो हिस्सा लेंगे।
बैठक में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने, विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े ताज़ा घटनाक्रमों पर चर्चा होगी। खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के क्वाड के दृष्टिकोण के तहत मंत्री पिछले वर्ष वॉशिंगटन में हुई चर्चा को आगे बढ़ाएंगे।