राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिन की सिक्किम यात्रा पर रहेंगी। यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई स्थानों का दौरा करेंगी। आज शाम को राष्ट्रपति गंगटोक में नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान जाएंगी। कल, राष्ट्रपति नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगी।
उसके बाद गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी।