प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता नंदामुरी तारक रामाराव (एनटीआर) को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "महान एनटीआर गारू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्हें जन कल्याण और सुशासन के प्रति उनके समर्पण के लिए स्नेहपूर्वक याद किया जाता है, जिसने गरीबों और वंचितों को गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया।
सिनेमा के क्षेत्र में उनका योगदान आज भी पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है। उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी असीम प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश में NDA सरकार, मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में, लोगों के लिए उनके द्वारा संजोए गए सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"