भारत ने जम्मू-कश्मीर के मामले में यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान की निंदा की

Update: 2026-06-06 06:45 GMT



भारत ने कहा है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपनी अस्थायी सदस्यता का दुरुपयोग जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठे दावे फैलाने के लिए कर रहा है। भारत ने चेताया कि पाकिस्‍तान को अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना चाहिए। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान के खोखले बयान और झूठे दावे इस मूलभूत वास्तविकता को नहीं बदल सकते।

श्री हरीश ने महासभा में परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कश्‍मीर के बारे में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद के बयानों का जवाब भारत का पक्ष रखा।

Similar News