भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान तुरंत छोड़ने की सलाह

Update: 2026-06-08 15:09 GMT



भारत ने फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। यह सलाह क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए जारी किया गया है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर जारी एक आपात संदेश में पहले दिए गए निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचना चाहिए। ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि सोमवार को इज़राइल ने तेहरान द्वारा मिसाइल हमले के जवाब में मध्य और पश्चिमी ईरान में हवाई हमले किए।


 



Similar News