भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इंदौर आज से 13 जून तक ब्रिक्स की मेजबानी करेगा, जहां दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के कृषि मंत्री और प्रतिनिधि वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और किसानों के भविष्य जैसे अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे।
आज से 11 जून तक जहां ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों के अधिकारी मंथन करेंगे तो वहीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक इंदौर में ही 12 और 13 जून को होगी। खाद्य सुरक्षा और पोषण के साथ-साथ किसानों की आय, रोजगार, आजीविका तथा सतत कृषि विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी।