राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए

Update: 2026-06-09 15:06 GMT



 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस बलों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।

इनमें असम राइफल के राइफलमैन भोजराम साहू के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान बहादुरी और नेतृत्व क्षमता का परिचय देने वाले पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Similar News