गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Update: 2026-06-11 05:32 GMT






गृह मंत्री अमित शाह ने महान क्रांतिकारी और अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल ने काकोरी ट्रेन कांड के माध्यम से ब्रिटिश राज की नींव हिला दी थी।

अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार भी स्वतंत्रता के प्रति उनके संकल्प को डिगा नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी ने युवाओं को संगठित किया और उन्हें भारत माता की स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया। गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी रचनाओं को पढ़ने से आज भी मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

श्री शाह ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान की गाथा युवाओं को राष्ट्र की सर्वोच्चता के लिए सदा प्रेरित करती रहेगी।

Similar News