प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नीति आयोग की ग्यारहवीं शासी परिषद की बैठक हुई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में नीति आयोग की ग्यारहवीं शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में बस्तर में निवास करने वाले परिवारों की मासिक आय बढ़ाकर तीस हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डेयरी, सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।