प्रधानमंत्री मोदी राजधानी ब्रातिस्‍लावा में प्रधानमंत्री राबॅर्ट फिको से करेंगे बातचीत

Update: 2026-06-15 04:57 GMT




प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज स्‍लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्‍लावा में प्रधानमंत्री राबॅर्ट फिको से बातचीत करेंगे। वे स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कल रात स्‍लोवाकिया की दो दिन की यात्रा पर ब्रातिस्‍लावा पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे और सहयोग के नये क्षेत्रों पर विचार विमर्श होगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ रचनात्‍मक वार्ता के लिए उत्‍सुक हैं।

1993 में स्‍लोवाकिया की स्‍वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की वहां की यह पहली यात्रा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पिछले वर्ष अप्रैल में स्‍लोवाकिया गई थीं और वहां के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी इस वर्ष फरवरी में एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा स्‍लोवाकिया के साथ व्‍यापार, निवेश, आटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराती है।

कल ब्रातिस्‍लावा पहुंचने पर श्री मोदी का भव्‍य और पारंपरिक स्‍वागत-सत्‍कार किया गया।

Similar News