एनटीए ने नीट-यूजी पुनः परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी किए

Update: 2026-06-15 05:00 GMT



राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट-यूजी पुनःपरीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट

neet.nta.nic.in

से डाउनलोड किये जा सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी।

इस बीच, एनटीए ने विद्यार्थियों को, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने से पहले, रिफंड के लिये अपने बैंक खाते का विवरण सत्यापित कर लेने का परामर्श दिया है। प्रवेश पत्र और सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी गई है।

Similar News