राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में होगा योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।