भारत और ब्रिटेन के बीच सीईटीए लागू होने से व्यापार और निवेश बढ़ेगा: पीएम मोदी

Update: 2026-06-18 04:51 GMT


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों, श्रमिकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और नवाचार क्षेत्र को कई नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Similar News