प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिरंगे से गहरा जुड़ाव और उसके प्रति आत्मीय सम्मान रखते हैं। ऐसा ही एक नज़ारा क्वाड के मंच पर दिखा। जहां नेताओं के खड़े होने का स्थान चिन्हित करने के लिए देशों के ध्वज की तस्वीर वाले कार्ड रखे गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही तिरंगे की तस्वीर वाला कार्ड देखा उन्होंने तुरंत उसे सम्मानपूर्वक उठा लिया।