..
राजश्री -
हरियाणवी अदाकारा सपना चौधरी का आज जन्मदिन है।25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में उनका जन्म हुआ था।अब वह ना केवल हरियाणा बल्कि यूपी ,बिहार ,मध्यप्रदेश,हर जगह जनी जाती है।तभी तो एक दिन पहले से ही उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश करना शुरू कर दिया था।सपना ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर ऐसे ही कई जन्मदिन के गिफ्ट्स शेयर किए हैं। इसमें कई लेटर्स दिख रहे हैं, जो कि फैंस ने उन्हें भेजे हैं। चार से पांच पोस्ट में बताया गया है कि कैसे सपना ने गांव-गांव में जाकर स्टेज पर परफार्म करना शुरू किया। फिर वह बिग बॉस में गईं और अब वह पूरे देश की बेटी बन चुकी हैं।साथ ही बता दे की कुछ दिन पहले सपना ने भी इंस्टग्राम पर खुद को हैप्पी बर्थ डे इन एडवांस कहा था।आज सभी हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का बर्थडे मना रहे है ।