पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का 40वां जन्मदिन

Update: 2021-07-07 04:02 GMT

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 जुलाई, 1981 को रांची में जन्मे धोनी ने क्रिकेट जगत में उन बुलंदियों को छुआ, जहां तक पहुंचना हर क्रिकेटर का ख्वाब होता है। वह ना सिर्फ सफल कप्तान रहे बल्कि कामयाब बल्लेबाजी भी साबित हुए। उनकी बतौर फिनिशर भूमिका को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भुला पाए। एक दशक से भी अधिक समय तक अपनी धाक जमाए रखने वाले धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में खेला था। यह मुकाबला भारत हारा था। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी बल्ले से तो कभी विकेट के पीछे से तो कभी मैदान पर अपने सूझ-बूझ भरे फैसलों से विरोधी टीम को चित कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और चतुर कप्तानों की सूची में शामिल किया जाता है।


अराधना मौर्या


Tags:    

Similar News