भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिल गई है। बीसीसीआई ने स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। स्मृति मंधाना पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में टीम के लिए अहम योगदान दिया है और अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया है।
स्मृति मंधाना ने घरेलू क्रिकेट के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए टीम को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया। स्मृति मंधाना 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के कारण उनके पास टीम के साथ खेलने और बड़े मुकाबलों का काफी अनुभव है। हालांकि स्मृति इससे पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 4 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है।