अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम किया

Update: 2026-07-26 04:33 GMT


भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-२०२६ का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेम

को सीधे तीन गेम में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराया।

इस जीत के साथ अनाहत जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 16 साल के वर्चस्व को भी समाप्त कर दिया। अनाहत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी गेम गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया।

अब उनकी नजर लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक पर है, जहां स्क्वाश पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल होगा। पुरुष वर्ग में एशियाई जूनियर चैंपियन आर्यवीर देवान भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने अंतिम 16 में जगह बनाई।

Similar News