राजगीर में चल रहे पुरुष हॉकी एशिया कप के तीसरे दिन भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण में प्रवेश कर लिया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि मनदीप सिंह ने एक गोल दागा।
चीन ने कजाकिस्तान को दी करारी शिकस्त दिन के दूसरे मुकाबले में चीन ने कजाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 13-1 से पराजित किया। राजगीर स्टेडियम में उमड़ा दर्शकों का सैलाब भारत-जापान मुकाबले के दौरान राजगीर स्थित खेल स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में उत्साह देखने लायक था।
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी मनदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजगीर खेल परिसर का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने दर्शकों से मिले समर्थन और आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
आज भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से सुपर-4 की राह सुनिश्चित करने के बाद भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने के लिए आज कजाकिस्तान से भिड़ेगी। टीम का लक्ष्य क्लीन स्वीप करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना है।