विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश ने पहले मुकाबले में सिंदारोव को ड्रॉ पर रोका
नवंबर 25, नई दिल्ली:
मौजूदा चैंपियन डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा का अभियान मज़बूती के साथ शुरू किया है। पहले मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव को ड्रॉ पर रोक दिया।
गुकेश ने पहले मुकाबले में बर्लिन डिफेंस अपनाकर सिंदारोव को चौंका दिया। यह ओपनिंग गुकेश आमतौर पर कम ही खेलते हैं। इसके बाद गुकेश ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया। 40वीं चाल से पहले समय के भारी दबाव के बावजूद गुकेश ने अपनी स्थिति को मजबूती से संभाले रखा।
विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 में गुकेश को डिंग लिरेन के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार काले मोहरों से खेलते हुए फॉर्म में चल रहे और बेहतर रेटिंग वाले सिंदारोव को ड्रॉ पर रोकना गुकेश के लिए निश्चित रूप से मज़बूत शुरुआत है।