भारत बंद के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद करने का आरोप आम आदमी पार्टी लगातार पुलिस व केंद्र सरकार पर लगा रही है। अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे थे जो कि अब खत्म हो चुका है।

हालांकि आम आदमी पार्टी के इस बयान को पुलिस ने खारिज करते हुए कहा है कि सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद शाम को मुख्यमंत्री बाहर भी गए थे तथा उनको किसी ने बंद नहीं किया सरासर गलत आरोप लगाया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर लगातार गतिविधियां भी हो रही हैं।

मंगलवार शाम पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को आप पार्टी के नेताओं को पीछे के गेट से सीएम आवास के अंदर ले जाया गया। राम केजरीवाल ने घर के अंदर ही अपना संबोधन किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे अन्ना का आंदोलन याद आ गया। उस समय भी अस्थाई जेल बनाकर लोगों को जेल में डाला जा रहा था। सरकार किसानों के साथ भी वैसा ही करना चाहती थी जो कि मैंने होने नहीं दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया। जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा। मुझे खुशी है कि मेरा देश किसानों के लिए एकजुट होकर सामने आया। उन्होंने आगे कहा कि मेरा भी मन था कि मैं एक आम नागरिक की तरह सिंधु बॉर्डर पर जाकर किसानों का समर्थन करू। पर शायद मेरी जाने के बात उनको पता चल गई और मुझे घर में ही नजर बंद कर दिया।

अंकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया। तथा पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस व केंद्र सरकार ने मिलकर मुख्यमंत्री को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भाजपा एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ने किसानों के धरना स्थल को जेल बनाने से मना कर दिया। तो अब केंद्र सरकार इतना गिर रही है, कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को ही घर में नजरबंद कर दिया।

हालांकि पुलिस लगातार आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कह रही है कि मुख्यमंत्री आवास पर पहले की तरह ही आवाजाही है।

नेहा शाह

Tags: