होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीतों एवं फाग प्रस्तुतियों ने वातावरण को रंगमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर सांसद रवि किशन के साथ गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने दोपहर से लेकर सायंकाल तक मंदिर परिसर में लोगों से आत्मीय भेंट कर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया । देर शाम आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। पूरे वातावरण में उल्लास, सद्भाव और एकता का संदेश गूंजता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों पर पुष्प वर्षा कर होली भी खेला।