जम्मू-कश्मीर: भीमबर गली क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास विफल

Update: 2026-03-04 13:09 GMT




भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भीमबर गली क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। भारतीय सेना की 16 कोर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं और निरंतर निगरानी के आधार पर आज सुबह नियंत्रण रेखा के साथ भिम्बर गली क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला। निर्णायक कार्रवाई करते हुए और उत्कृष्ट सामरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए, White Knight Corps के सतर्क जवानों ने शीघ्रता से जवाबी कार्रवाई की और घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया । 16 कोर के मुताबिक इलाके में सेना की तैनाती और मजबूत कर दी गई है। ज़मीनी और हवाई निगरानी लगातार जारी है और पूरे क्षेत्र में सेना पूरी तरह सतर्क है।

Similar News