कांग्रेस ने मुंगराबादशाहपुर विस से डा. प्रमोद के. सिंह पर जताया विश्वास

Update: 2022-02-10 11:17 GMT


मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद के 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला महासचिव डा. प्रमोद के. सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेसजनों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि डा. सिंह का जन्म जिले के महराजगंज में हुआ। प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के साथ ही छात्र जीवन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय छात्र संगठन में उतरकर विवि से राजनीति की शुरुआत की। संगठन की राजनीति में डा. सिंह बिहार व दिल्ली में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में शिक्षक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं। श्री सिंह की शिक्षा केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार व दिल्ली में हुआ। 7 भाषाओं के जानकार डा. सिंह को बाल्स ब्रिज यूनिवर्सिटी, डोमिनिका व इंटरनेशनल पीस यूनिवर्सिटी, जर्मनी द्वारा मानद उपाधि देकर सम्मानित भी किया गया है। साथ ही उनको प्राइड आफ इण्डिया अवार्ड, राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवार्ड, भारत ज्योति अवार्ड सहित दर्जनों अवार्ड देश विदेश से प्राप्त हो चुके हैं।

Similar News