अमृत भारत योजना के तहत आकर्षक बन रहा साँची रेलवे स्टेशन

Update: 2026-03-23 08:21 GMT



 रायसेन केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अमृत भारत योजना के तहत देश भर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी योजना के तहत प्रदेश के साँची रेलवे स्टेशन को भी आकर्षक और सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। साँची रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए गए हैं। विशाल सर्कुलेटिंग व पार्किंग एरिया दिया गया है। इसी के साथ फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म शेल्टर भी बनाए गए हैं। स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि स्टेशन विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप की झलक समेटे हुए है।

Similar News