सरकार आने पर दो करोड़ छात्र छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप : योगी

Update: 2022-02-17 16:07 GMT

जिले के राजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा निशाना लगाते हुए कहा कि 2017 के पूर्व गरीबों का राशन माफियाओं के गोदामों में पहुंचा कर खुद को समाजवादी बताने वाले तमंचावादी गरीबों की जमीनों पर कब्जे कराते रहे हैं।बातें तो सब के विकास की करते रहे लेकिन हकीकत में विकास केवल सैफई खानदान का होता था।लेकिन भाजपा की सरकार ने उन माफियाओं और जमीनों पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चला कर अपनी नियत साफ कर दी है।जिले को विकास की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनपद कानपुर देहात को अपना मेडिकल कॉलेज दे दिया है जिसके चलते 2023 से नए सत्र में जिले के छात्र छात्राओं को अपने जनपद में ही मेडिकल की पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री द्वारा सिकंदरा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह को चुनाव जिताने की भी अपील सभी से की गई।

बीते कई दिनों से सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था गत दिवस अचानक सी एम का कार्यक्रम आते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।खुद भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा गांव-गांव घूमकर लोगों से योगी जी के विचारों को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आवाहन किया गया इसे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता ही कहा जाएगा कि उन्हें एक झलक देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला एवं भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी एम द्वारा कहा गया कि उन्हें सप्ताह भर में दूसरी बार कानपुर देहात आने का अवसर प्राप्त हुआ है कानपुर देहात की जमीन और माटी को ऐतिहासिक एवं पौराणिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह धरती इसलिए और अधिक महत्वपूर्ण है कि एक भाजपा कार्यकर्ता स्व0 मथुरा प्रसाद पाल ने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम फहराने का काम किया था अफसोस आज स्व0 मथुरा प्रसाद हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत को उनके सुपुत्र अजीत सिंह पाल बहुत ही संभाल कर रखते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम किया है।सी एम द्वारा लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा गया कि आप लोग गौर कीजिए कि कल तक कानपुर देहात के पास अपना खुद का मेडिकल कॉलेज नहीं था सपा पर निशाना लगाते हुए कहा कि आज जो लोग विकास का सपना दिखा रहे हैं जरा उनसे पूछना चाहिए कि आखिर जब उनकी सरकार थी तो जिले को उन्होंने क्या दिया उन्होंने कहा कि 2023 में नया सत्र प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं के समक्ष मेडिकल की पढ़ाई का अवसर जिले में ही उपलब्ध हो जाएगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने कानपुर देहात को अपना निजी मेडिकल कॉलेज प्रदान कर दिया है।अपने चिर परिचित अंदाज को दोहराते हुए एक बार फिर उन्होंने मंच से ही कहा कि 10 मार्च के बाद पूरी गर्मी शांत कर दूंगा मुख्यमंत्री के मुंह से उपरोक्त बात सुनते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया जय-जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने माहौल को भाजपा के पक्ष में बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि जिन लोगों ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया और जिन लोगों ने गरीबों का राशन अपनी गोदामों में पहुंचाया उन पर डबल इंजन की सरकार का बुलडोजर चलना है।युवा वर्ग के उत्साह को और अधिक बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि सरकार आने पर प्रदेश के दो करोड़ छात्र- छात्राओं को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ में लैपटॉप देने का कार्य करेगी।उन्होंने नाम के समाजवादी और हकीकत के तमंचा वादियों से होशियार रहते हुए सिकंदरा विधानसभा के चुनाव में अजीत सिंह पाल को पुनः भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील जनता से की। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन के जरिए कहा कि जो लोग कल तक बोलते थे कि भाजपा नारा देती है रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन कब बनाएंगे उसकी तारीख नहीं बताएंगे उन लोगों के लिए अयोध्या में बन रहा भव्य मंदिर इस बात का जवाब है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है भाजपा ने राम मंदिर का जो वायदा जनता से किया था उसे पूरा करके दिखा दिया है।प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि वर्ष 2023 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा उन्होंने माताओं बहनों बेटियों की सुरक्षा और प्रदेश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए फिर से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार बनवाने का सभी से आह्वान किया।कार्यक्रम को कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया आदि ने भी संबोधित किया। आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

Similar News