कोविड-19 के प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया केंद्रीय अधिकारी नियुक्ति हुए....
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि अगले आदेश तक सिसोदिया अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।
शहर में कोविड-19 के मामले और संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को इस सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद रखने की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि केजरीवाल ने कहा था कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और विवाह समारोह प्रभावित नहीं होंगे और विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को पास जारी किए जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा था कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमित होगी, लेकिन संक्रमण की दर बढ़कर 20.22 प्रतिशत हो गई जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक दर है।
बुधवार को शहर में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं।
अराधना मौर्या